समग्र स्वास्थय संवर्धन के परिपेक्ष्य में पतंजलि योग सूत्र की
व्यवहारिक जीवन में भूमिका
निधि1, प्रांशु कुमार मौर्य2, अमित कुमार3
1शोधार्थी, पंचकर्म विभाग, आयुर्वेद संकाय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश।
2सहायक प्राध्यापक, योग विज्ञान विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग, छत्तीसगढ़।
3योग विज्ञान विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग, छत्तीसगढ़।
*Corresponding Author E-mail: nidhichandrakar571@gmail.com
ABSTRACT:
वर्तमान समय में भौतिकवादी दिनचर्या के कारण व्यक्ति का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मनुष्य अपने दैनिक चर्या का पालन न करते हुए अनुशासनहीन तथा असंयमपूर्वक आहार विहार को अपनाकर अपने जीवन को विभिन्न समस्याओं के गर्त की ओर ले जा रहा है जिसके कारण वह विभिन्न प्रकार के शारीरिक मानसिक रोग से ग्रसित होता जा रहा है। व्यक्ति ना ही अपने शरीर को स्वस्थ रखता है अपितु साथ में चिंता, निराशा, तनाव, जैसे अवांछनीय तत्वों के कारण स्वयं को मानसिक तथा बौद्धिक रूप से भी अस्वस्थ अनुभव करता है फल स्वरुप उनके समग्र स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी प्रकार की शारीरिक रोग अथवा मानसिक रोग से ग्रसित है अथवा वह स्वयं, समाज एवं पर्यावरण के मध्य तालमेल नहीं बिठा पाता जिसके कारण वह अपने लक्ष्य से विमुख होकर चोरी, हिंसा, आत्महत्या आदि दुर्भावनाओं में पड़ जाता है तथा अपने अमूल्य जीवन को व्यर्थ ही गवा देता है। समग्र स्वास्थ्य अर्थात जिसमें स्वास्थ्य के विभिन्न जैसे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, बौद्धिक, नैतिक पहलू शामिल होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार समग्र स्वास्थ्य स्वास्थ्य केवल रोग अथवा दुर्बलता की अनुपस्थिति नहीं अपितु एक पूर्ण शारीरिक मानसिक और सामाजिक खुशहाली की स्थिति है। शारीरिक स्वास्थ्य यह शरीर से संबंधित होता है जिसमें शरीर के समस्त तंत्र, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र, परिवहन तथा हार्मोनल सभी अपने कार्यों को उचित प्रकार से संचालित करते हो आयुर्वेद के अनुसार दोष धातु मेलों की सम अवस्था को स्वास्थ्य कहा गया है तथा विषम अवस्था को रोग का नाम दिया गया है शरीर का पोषण आहार के माध्यम से होता है अतः शारीरिक स्वास्थ्य पर आहार का विशेष प्रभाव पड़ता है। मानसिक स्वास्थ्य यह हमारे मानसिक योग्यता भावनात्मक, संज्ञानात्मक क्रियाकलापों एवं विकास व्यवहार से संबंधित होता है जो हमें अपने जीवन में प्रसन्नता शांति व्यक्तित्व विकास परस्पर सद्भावना आदि प्रदान करता है। मन की अशांति जिसे सामान्य भाषा में चित्त विक्षेप कहते हैं विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं जैसे क्रोध, ईर्ष्या, तनाव, अवसाद है आदि। सामाजिक स्वास्थ्य सामाजिक स्वास्थ्य हमें अपने समाज में पर्यावरण के विषय में जागरूकता प्रदान करता है जिसमें व्यक्ति स्वयं के लिए एक उत्तम समाज का निर्माण करता है अपने पर्यावरण को शुद्ध एवं समृद्ध करने का प्रयास करता है। विभिन्न प्रकार के सामाजिक सहयोग के कारण पर्यावरण प्रदूषण उत्पन्न होते हैं तथा उन प्रदूषणों से घातक रोगों की उत्पत्ति होती है। विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक आपदाएं आती हैं जलवायु प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण मृदा प्रदूषण मृदा अपरदन जैसे विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। आध्यात्मिक स्वस्थ व्यक्ति अपने नैतिक मूल्यों का पालन करता है वह स्वयं को समाज का एक अभिन्न अंग मानकर प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करता है समस्त जीवन के प्रति दया सहिष्णुता प्रेम तथा करुणा रखता है पाप कर्मों से सदैव दूर रहता है समझ में हिंसा झूठा चोरी असहयम तथा परिग्रही व्यवहार आदि के कारण आतंकवाद जैसी समस्याएं समाज में बढ़ती जा रही हैं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के अभाव में प्राणी मात्र परस्पर अहिंसक व्यवहार करने लगते हैं तथा अपने हम को संरक्षित रखने हेतु वह मानव समुदाय को तथा पर्यावरण को नष्ट करने लगते हैं विभिन्न प्रकार के युद्ध उत्पन्न हो जाते हैं जैसे राष्ट्र के जन धन की हानि होती है महर्षि पतंजलि कृति योग सूत्र के अनुसार रोग का मुख्य कारण अविद्या को माना गया है जिससे अस्मिता, राग, द्वेष, अभिनिवेश की उत्पत्ति होती है जो व्यक्ति के चित की एकाग्रता को भंग करते हैं जिससे विभिन्न प्रकार की आधी तथा उन आधियों से विभिन्न प्रकार की व्याधियों की उत्पत्ति होती है उनके निवारण के लिए तथा समग्र स्वास्थ्य हेतु योग सूत्र में अष्टांग योग का वर्णन मिलता है जिसमें योग के आठ अंग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, समाधि के माध्यम से व्यक्ति अपने शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाकर अपने जीवन को उद्देश्य पूर्ण तरीके से सुख पूर्वक व्यतीत कर सकता है तथा समग्र रूप से स्वास्थ्य की प्राप्ति कर सकता है योग सूत्र में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समाधान निहित है जिसमें व्यक्ति के नैतिक मूल्यों से लेकर शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक व्यवहार तथा आध्यात्मिकता प्रदर्शित होती है योग सूत्र का अध्ययन तथा उनके विचारधाराओं को यदि व्यक्ति अपने जीवन शैली में शामिल करता है तो वह समग्र स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकता है जिससे वह अपने समाज व वातावरण को स्वच्छता, समृद्धि एवं आरोग्यता के दिशाओं की और उन्नत कर सकता है।
KEYWORDS: समग्र स्वास्थ्य, अनुशासनहीन तथा असंयमपूर्वक
प्रस्तावना:-
1. पातंजल योग दर्शन में शारीरिक स्वास्थ्य:- स्वस्थ शरीर से ही समग्र विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं, इस हेतु इस शरीर में साहस, शौर्य, वीरता, धीरता, स्थिरता, शान्ति, प्रसन्नता, स्थिरता, शान्ति, प्रफुल्लता एवं असंकीर्णता आदि दैवी, सात्विक अथवा आध्यात्मिक गुणों का बाहुल्य। शरीर के पूर्ण रुप से स्वस्थ्य होने से बाहर और भीतर चारो ओर सामर्थ्य दृष्टिगोचर हुआ करती है। इस हेतु
· आसन:- आसन शब्द संस्कृत भाषा के अस धातु से बना है जिनका दो अर्थ है। पहला है बैठने का स्थान, दूसरा अर्थ शारीरिक अवस्था शरीर मन और आत्मा जब एक संग और स्थिर हो जाता है, उससे जो सुख की अनुभूति होती है वह स्थिति आसन कहलाती है। जिस स्थिति में बैठकर सुखपूर्वक निरन्तर परमब्रहम का चिन्तन किया जा सके उसे ही आसन समझना चाहिए। स्थिरसखमासनम। 2/46 स्थिर और सुख पूर्वक बैठना आसन कहलाता है। ततो द्वन्द्वानभिघातः ॥2/48 आसन-सिद्धि हो जानेसे शरीर पर सर्दी, गर्मी आदि द्वन्द्वोंका प्रभाव नहीं पड़ता, शरीरमें उन सबको बिना किसी प्रकारकी पीड़ाके सहन करनेकी शक्ति आ जाती है। अतः वे द्वन्द्व चित्तको चंचल बनाकर साधनमें विघ्न नहीं डाल सकते है। आसन केवल शारीरिक अभ्यास की चीज नहीं, बल्कि सक्षम योग विधि है। इसका असर केवल शारीरिक मांसपेशियो व हड्डियों के जोड़ों पर नहीं बल्कि देह में विचरण करने वाले सम्पूर्ण प्राण प्रवाह पर पड़ता है। प्राण की डोर से ही तो तन और मन बंधे हैं। एक छोर पर तन है तो दूसरे छोर पर मन। तन की योग विधि प्राणायान है।
· प्राणायाम:- प्राणायाम दो शब्दों से मिलकर बना है। प्राण $ आयाम। प्राण का अर्थ होता है, जीवनी शक्ति, आयाम के दो अर्थ है। पहला- नियन्त्रण करना या रोकना तथा दूसरा लम्बा या विस्तार करना। प्राणवायु का निरोध करना प्राणायाम कहलाता है। तस्मिन् सति श्वासप्रश्वासयोर्गतिविच्छेदः प्राणायामः। 2/49 उसकी (आसनों की) स्थिरता होने पर श्वास-प्रश्वास की स्वाभाविक गति के नियमन करना प्राणायाम है। ततः क्षीयते प्रकाशावरणम।् 2/52 जैसे-जैसे मनुष्य प्राणायाम का अभ्यास करता है, वैसे- ही-वैसे उसके संचित कर्म-संस्कार और अविद्यादि क्लेश दुर्बल होते चले जाते हैं। ये कर्म, संस्कार और अविद्यादि क्लेश ही ज्ञानका आवरण (परदा) है। इस परदे के कारण ही मनुष्यका ज्ञान ढका रहता है, अतः वह मोहित हुआ रहता है। जब यह परदा दुर्बल होते-होते सर्वथा क्षीण हो जाता है, तब साधक का ज्ञान सूर्य की भाँति प्रकाशित हो जाता है (गीता ५। १६) । इसलिये साधक को प्राणायाम का अभ्यास अवश्य करना चाहिये। धारणासु च योग्यता मनसः । 2/53 प्राणायाम के अभ्यास से मन में धारणा की योग्यता भी आ जाती है, यानी उसे चाहे जिस जगह अनायास ही स्थिर किया जा सकता है।
· प्रत्याहार:- पातंजल योग में प्राणायाम के पश्चात् प्रत्याहार का कथन एवं विवेचन उसकी उपयोगिता की दृष्टि से किया गया है। प्रत्याहार का सामान्य अर्थ होता है, पीछे हटना उल्टा होना, विषयों से विमुख होना। इसमें इन्द्रिया अपने बहिर्मुख विषयों से अलग होकर अन्तर्मुख हो जाती है, इसलिए इसे प्रत्याहार कहा गया है। चित्त का अन्तर्मुखी भाव होना ही प्रत्याहार है। स्वविषयासम्प्रयोगे चित्त स्वरूपानुकार इवेन्द्रियाणां प्रत्याहारः। 2/54 अपने विषयों के साथ इन्द्रियों का संबंध न होने पर, चित्त के स्वरूप का अनुकरण की भांति करना अर्थात् चित्त के स्वरूप में तदाकार सा हो जाना प्रत्याहार कहलाता ततः परमा वश्यतेन्द्रियाणाम्। 2/55 उस प्रत्याहार से इन्द्रियों की सर्वोत्कृष्ट वश्यता होती है अर्थात प्रत्याहार से इन्द्रियां एकदम वशीभूत हो जाती है।
2. पातंजल योग दर्शन में मानसिक स्वास्थ:-
मनुष्य की सारी गतिविधयों और क्रिया-कलापों का संचालन केन्द्र मनः संस्थान है। मानसिक सन्तुलन सामंजस्य ही वस्तुतः स्वास्थ्य के चिन्ह है। सन्तुलन के चार पक्ष है- 1. सर्तकता सजकता. 2. विचार प्रवाह कल्पना, 3. व्यवहार-अभ्यास, 4. रुझान-उत्साह। इन चारों का सुव्यवस्थित क्रम चल पड़ने से मनुष्य मानसिक दृष्टि से समर्थ एवं सुविकसित बनता है। मानसिक सतुलन न केवल जीवन की एक अननोल निधि है, पाप-पुण्य, उन्नति अवनति, राफलता असफलता, स्वर्ग-नरक की रचना करता है। जिरा औजार के ऊपर सारा दुख निर्भर है उसका ठीक प्रकार से मानसिक स्वास्थ करना हर व्यक्ति को आना चाहिए। महर्षि ने मानसिक स्वास्थ के परिपेक्ष्य में विभिन्न सूत्रों का वर्णन करतें है जो अग्रांकित है-
· अभ्यास और वैराग्य- अभ्यासवैराग्याभ्यामं तन्निरोधः 1/12 अभ्यास और वैराग्य से उनका (वृत्तियों का) निरोध होता है। यानि कि अभ्यास और वैराग्य से इन वृत्तियों का निरोध हो जाता है। अभ्यास और वैराग्य को समन्वित रुप से अपनाने में व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याओं का एक साथ समाधान हो जाता है। प्रायः सभी व्यक्ति की समस्याएं एवं परेशानियां एक ही बिन्दु के इर्द-गिर्द घूमती रहती है-मन नही लगत्ता मन एक जगह में टिकता नहीं है। धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में अर्जुन ने विवरम्भर कृष्ण से भी यही समरया कही थी चचलं हि ननः कृष्ण प्रमाथि बलवदृढम्् हे कृष्ण। यह मन बड़ा ही चंचल है, बड़े ही प्रमथन स्वभाव वाला और बहुत ही बलवान है। अर्थात मन की संचंचलता ही इतनी बढ़ी चढ़ी है कि किसी भी तरह काबू में नहीं आती। चित्तवृत्तियों का सर्वथा अभ्यास और वैराग्य ये दो उपाय है चित्तवृत्तियों का प्रवाह परंपरागत संस्कारों के बल से सांसारिक भोंगों की ओर चल रहा हैं। उस प्रवाह को रोकने का उपाय वैराग्य है और उसे कल्याण मार्ग में ले जाने का उपाय अभ्यास हैं। गीता में कहा गया है-अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च मुहाते।3 अर्थात् हे कुंती पुत्र अर्जुन अभ्यास अर्थात् स्थिति के लिए बार-बार यत्न करने से और वैराग्य से मन वश में होता है। इसलिए इसको अवश्य वश में करना चाहिए। मानवीय मूल्यों को अपने व्यवहार में अपनाने का बार-बार अभ्यास करना चाहिए क्योंकि जैसे बताया गया है कि चित्तवृत्तियों का निरोध मानव को प्रगति की दिशा में ले जाता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहता हैं, तो उसे इसके लिए उपयुक्त अभ्यास की आवश्यकता पड़ती है क्योकि अभ्यास व्यक्ति को निपूण बनाता हैं, कहा गया है अतः अभ्यास से व्यक्ति उसने निपूर्णता प्राप्त कर लेता है। कहा गया है-करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान। रसरी आवत जात् ते सिल पर परत निशान्।। अर्थात् जड़ बुद्धि मनुष्य भी अभ्यास के माध्यम से विद्वान बन सकता हैं। क्योंकि जिस प्रकार कुएँ में रस्सी के आने-जाने से वहाँ सिल पर निशान बन जाते है। अतः हमें अपने कर्मों में कुशलता लाने का अभ्यास करना चाहिए तथा अपने समग्र प्रबंधन हेतु उन सत्प्रवृत्तियों को धारण करने का अभ्यास करना चाहिए। गीता में कहा गया है-निःसंदेह मन चंचल और कठिनता से वश में होने वाला है परंतु हे कुत्तीपुत्र अर्जुन। यह अभ्यास और वैराग्य से वश में होता है।6 आचार्यश्री राम शर्मा जी ने व्यक्ति के विकास हेतु सत्प्रवृत्ति संवर्धन तथा दुष्प्रवृत्ति उन्मुलन का सूत्र बताया है। जो व्यक्ति के समग्र प्रबंधन हेतु आवश्यक भी है। सत्प्रवृत्ति संवर्धन के अंतर्गत अपने अंदर सेवा, परनार्थ परायणता, समझदारी ईमानदारी इन गुणों को विकसित करने का प्रयास ही अभ्यास हैं जो व्यक्ति का इन सुरभित गुणों से जीवन को सुगंधित बनाता है। दुष्प्रवृत्ति उन्मुलन के अंतर्गत अपने काम, क्रोध, मद, लोभ, अहंकार, ईर्ष्ष्या, द्वेष आदि नाना विकारों को दूर करना, इनका त्याग करना ही वैराग्य है। अतः वैराग्य भावना से ननोविकारों का शमन होता हैं। विचार शांक्त के द्वारा जीवन में उतार-चढ़ाव और परिवर्तन होते हैं। अच्छे विचारों से बुरे विचारों को दबाया जा सकता हैं। अतः वह अपना जीवन जैसा निर्मित करना चाहे अपनी भावनाओं, विचार के परिष्कार द्वारा वैसा ही कर सकता है। 10 राग-द्वेष के बंधनों से मुक्त होना ही वैराग्य हैं। इसका अर्थ त्याग समर्पण विवेक और सत्य के प्रति श्रद्धा भी अनन्य भावना है। इस प्रकार वैराग्य में यह संपूर्ण शक्तियों सन्निहित हैं जिनमें मनुष्य अपने जीवन में संतुलन बनाये रख सकता है। अतः प्रत्येक व्यक्ति स्वयं में निहित अच्छाई तथा बुराई को अच्छी प्रकार से जानता है तथा पहचानता है, अतः इसे उन्हें अपने जीवन में उन्नति हेतु आवश्यक वृत्तियों का अभ्यास करना चाहिए तथा बाधक वृत्तियों को वैराग्य से दूर करना चाहिए।
· चित्त प्रसादन- मैत्रीकरूणा मुदितोपेक्षाणां सुखदुःखपुण्यापुण्य विषयाणां भावनातश्वितप्रसादनम्। 13 अर्थात् सूखी मनुष्यों में भिन्नता की भावना करने से, दुखी मनुष्यों में दया की भावना करने से, पुण्यात्मा पुरुषों ने प्रसन्नता की भावना करने से और पापियों में उपेक्षा की भावना करने से चित्त के राग, द्वेष, घृणा ईर्ष्या और क्रोध आदि मलों का नाश होकर चित्त शुद्धि निर्मल हो जाता है। अतः साधक को इसका अभ्यास करना चाहिए। महर्षि पतंजलि के इस सूत्र में व्यावहारिक जीवन की सभी समस्याओ के समाधान समाहित है। इसे व्यवहार चिकित्सा का आधारभूत तत्व कहे तो कोई अतिशयोक्ति न होगी। व्यवहार बिकित्सा के द्वारा चिकित्सक न केवल मनोरोगी के आन्तरिक घायो को ठिक करता है, बल्कि उसके व्यवहार को सुधारता व सवारता है, फिर यह व्यवहार बच्चे का हो या बुढे का अथवा युवक का। महर्षि पतंजलि परिष्कार से चित्त के परिष्कार की विधि सुझाते हैं। इसे यूँ भी कह सकते है कि व्यवहार सुधरे तो चित्त सर्वैरे।
3. पातंजल योग दर्शन में सामाजिक स्वास्थः-
जिस समाज में लोग एक-दूसरे के दुख दर्द में सम्मिलित रहते हैं, सुख सम्पत्ति को बांटकर रखते हैं, और परस्पर स्नेह सौजन्य का परिचय देते हुए स्वयं कष्ट सहकर दूसरों को सुखी बनाने का प्रयत्न करते हैं, उसे देवसमाज कहते हैं। समाज की प्रगति और आत्मिक प्रबंधन दोनों ही मनुष्य के विसीत दृष्टिकोण के प्रतिफल है। सामाजिकता व व्यक्तित्व का समग्र विकास में परस्पर कोई विरोध नहीं है यह तो एक दुसरे के पूरक है। समाज को विशाल शरीर मानकर उसके अंग के रूप में अपने आपको विकसित और पुष्ट कर दुहरा लाभ उठाया जा सकता है। समाजिक स्वास्थ का आधार है भाव संवेदना। जैसे-जैसे मनुष्य के अन्दर भाव संवेदनाएं पनपती हैं उसकी दृष्टी विशाल होती जाती है। वह केवल अपनी स्वार्थ पूर्ति तक सीमित नहीं रह जाता बल्कि पूरा ब्रम्हांड उसे परिवार की तरह प्रतीत होता है। यही वसुधैव कुटुम्बकम की भावना दृष्टीगोचर होती है यही है
· यमः- जो अवांछनीय कार्यों से मुक्ति दिलाता है, निवृति दिलाता है वह यम कहलाता है (सामाजिक बंधन) चित्त को नियम पूर्वक चलाना यम कहलाता है। यहाँ पांच प्रकार के यमों का वर्णन मिलता है अहिंसा सत्यास्तेय ब्रहमचर्यापरिग्रहा यमाः । 2/30 अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रहमचर्य और अपरिग्रह ये पांच यम है। इन्हें सार्वभौम महाव्रत भी कहा गया है। ये महाव्रत तब बनते हैं जब इन्हें जाति, देश, काल तथा समय की सीमा में न बांधा जाये। इसमें सर्वप्रथम अहिंसा है। अहिंसा:- अहिंसा का अर्थ है- सदा और सर्वदा किसी प्राणी का अपकार न करना, कष्ट न देना। मन, वचन एवं कर्म द्वारा सभी जनों को क्लेश न पहुँचाने को ही महर्षि जनों ने अहिंसा कहा है। व्यास जी ने कहा है कि - सभी प्राणियों के प्रति हर प्रकार से विद्रोह भाव का परित्याग करना अहिंसा है। अहिंसा के फल के बारे में लिखा है- अहिंसाप्रतिष्ठायां तत्सनिधौ वैरत्यागः। 2/35 अर्थात:- अहिंसा की पूर्णता और स्थिरता होने पर साधक के सम्पर्क में आने वाले सभी प्राणियों की अहिंसा बुद्धि जाती है। यह अहिंसा का मापदण्ड है। सत्य:- सत्य का अर्थ है- मन, वचन और कर्म में एकरूपता। अर्थात अर्थानुकूल वाणी और मन का व्यवहार होना देखा और अनुमान करके बुद्धि से निर्णय किया अथवा सुना हो, वैसा ही वाणी से कथन कर देना सत्य के फल के बारे में कहा है- सत्यप्रतिष्ठायां क्रियाफलान्जयत्वम्। 2/36 सत्य की प्रतिष्ठा होने पर वाणी और विचारों में क्रिया फल दान की शक्ति उत्पन्न हो जाती है। ऐसा व्यक्ति जो कुछ भी बोलता है, वह फलित होने लगता है अर्थात वह वाक् सिद्ध हो जाता है। अस्तेय:- स्तेय का अर्थ है- अधिकृत पदार्थ को अपना लेना। इसे भी बुद्धि वचन और कर्म से त्याग देना अस्तेय है शरीर, मन और वाणी द्वारा दूसरों के द्रव्य की इच्छा न करना अस्तेय कहलाता है। अस्तेय सिद्धि के विषय में कहा है अस्तेयप्रतिष्ठायां सर्वरत्नोप्रस्थानम्। 2/37 अस्तेय की दृढ़ स्थिति होने पर सर्व रत्नों की प्राप्ति होती है। ब्रहमचर्य:- मन को ब्रहम या ईश्वर परायण बनाये रखना ही ब्रहमचर्य है। वीर्य धारणं ब्रहम्चर्यमू शरीरस्थ वीर्य शक्ति की अविचल रूप में रक्षा करना या धारण करना ब्रहमचर्य है। ब्रहमचर्यप्रतिष्टाया वीर्यलाभः। 2/38 ब्रहमचर्य की प्रतिष्ठा होने पर साधक को वीर्य लाभ होता है। वीर्य लाभ होने से साधना के अनुकूल गुण समूह पैदा होते है। जिससे आत्मज्ञान प्राप्त होता है। अपरिग्रह:- संचय वृत्ति का त्याग अपरिग्रह है। विषयों के अर्जन में, रक्षण उनका क्षय, उनके संग और उनमें हिंसादि दोष को विषयों को स्वीकार न करना ही अपरिग्रह है। पूर्ण अपरिग्रह को प्राप्त साधक में काल-ज्ञान संबंधी सिद्धि आ जाती है, अपरिग्रहस्थैर्य जन्मकथन्तासम्बोधः। 2/39 अपरिग्रह के स्थिर होने से जन्म-वृतान्त का ज्ञान प्राप्त होता है। इसका अर्थ हुआ कि पूर्वजन्म में हम क्या थे, कैसे थे। उस जन्म की परिस्थितियों ऐसी क्यों हुई एवं हमारा भावी जन्म कब, कहाँ, कैसा होगा। इस ज्ञान का उदय होना अपरिग्रह साधना द्वारा ही सम्भव होता है।
4. पातंजल योग दर्शन में आध्यात्मिक स्वास्थ:-
आध्यात्मिक स्वास्थ वह अवस्था हैं, जो व्यक्ति का ईश्वरीय सत्ता से सम्बन्ध स्थापित करते हुए जनकल्याण की ओर अग्रसित होने की स्थिति स्पष्ट करती हैं आत्मा ईश्वर का अंश है अतः जब तक अपने को ईश्वर का अंश मानता है अर्थात् प्रकृति के बनाए नियमों का पालन करता है तभी तक पूर्ण स्वस्थ्य रहता है।
· नियम:- नियम का तात्पर्य आन्तरिक अनुशासन से है। यम व्यक्ति के जीवन को सामाजिक एवं वाह्य क्रियाओं के सामंजस्य पूर्ण बनाते है और निगम उसके आन्तरिक जीवन को अनुशासित करते हैं। नियमों के अन्तर्गत शौच, सन्तोष, तप, स्वाध्याय और ईश्वर प्राणीधान आते हैं। अपने जीवन में इस अनुशासन को उत्पन्न और विकसित करना आवश्यक है। शौचसन्तोषतपःस्वाध्यायेश्वरप्रणिधानिणि नियमाः। 2/32 शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय व ईश्वर प्रणिधान ये 5 नियम है शौच:- शौच का अर्थ है परिशुद्धि, सफाई, पवित्रता। न खाने लायक चीज को न खाना, निन्दितों के साथ संग न करना और अपने धर्म में रहना शौच है। शौच मुख्यतः दो है बाह्य और आभ्यान्तर। 1. बाह्य शौच:- जल व मिट्टी आदि से शरीर की शुद्धि, स्वार्थ त्याग, सत्याचरण से मानव व्यवहार की शुद्धि, विद्या व तप से पंचभूतों की शुद्धि, ज्ञान से बुद्धि की शुद्धि ये सब बाहा शुद्धि कहलाती है। 2. आन्तरिक शौच:- अंहकार, राग, द्वेष, ईर्ष्या, काम, क्रोध आदि मलों को दूर करना आन्तरिक पवित्रता कहलाती है। शौचात्स्वाडग् जुगुप्सा परैरसंसर्ग । 2/40 शौच की स्थिरता होने पर निजी अंग समूह के प्रति घृणा और परदेह संसर्ग की अनिच्छा होती है। सन्तोष - सन्तोष नाम सन्तुष्टि का है। अन्त करण में सन्तुष्टि व भाव उदय हो जाना ही सन्तोष है अत्यधिक पाने की इच्छा का अभाव ही सन्तोष है। सन्तोषादनुत्तमसुखलाभः । 2/42 चित्त में सन्तोष भाव दृढ़ प्रतिष्ठित हो जाने पर निश्चय सुख यानी आनन्द प्राप्त होता है। तप - अपने वर्ण, आश्रम, परिस्थिति और योग्यता के अनुसार स्वधर्म का पालन करना और उसके पालन में जो शारीरिक या मानसिक अधिक से अधिक कष्ट प्राप्त हो, उसे सहर्ष करने का ना ही तप है। तप के बिना साधना, सिद्धि नहीं होती है, अतः योग साधना के काल में सर्दी, गर्मी, भूख, प्यास, आलस तथा जड़तादि द्वन्दों को सहन करते हुए अपनी साधना में रहना तप कहा जाता है। कायेन्द्रियसिद्धिरशुद्धिक्षयान्त्तपसः। 2/43 तप के प्रभाव से जब अशुद्धि का नाश हो जाता है तब शरीर और इन्द्रियों की सिद्धि हो जाती है। स्वाध्याय:- स्वाध्याय का तात्पर्य है आचार्य विद्वान तथा गुरूजनों से वेद उपनिषद् दर्शन आदि मोक्ष शास्त्रों का अध्ययन करना। यह एक अर्थ है। स्वाध्याय का दूसरा अर्थ है स्वयं का अध्ययन करना यह भी स्वाध्याय ही है। स्वाध्यायादिष्टदेवतासम्प्रयोगः 2/44 स्वाध्याय से इष्टदेवता की भलीभांति प्राप्ति (साक्षात्कार) हो जाती है ईश्वर प्रणिधानः- ईश्वर की उपासना या भक्ति विशेष को ईश्वर प्रविधान कहते है। ईश्वर प्रणिधान से समाधि की सिद्धि हो जाती है। ईश्वर प्रणिधान से ईश्वर की अनुकम्पा होती है। भक्त के जीवन में यह एक तत्व उसके भगवान होते हैं। उसका हृदय सदा अपने आराध्य के प्रति उसकी भावनाएं इतनी सघन होती है कि उसे यह अभ्यास करना नहीं पड़ता, बल्कि अपने आप होता चला जाता है। ध्रुव हो या प्रहलाद मीरा हो या रैदास इनके मन-प्राण, विचार-भावनाए सदा अपने भगवान में इतनी प्रगाढ़ता से रमता है कि सभी अवरोध अपने आप विलीन हो जाते हैं। तपः स्वाध्यायेारप्रणिधानानि क्रियायोगः 3/1 तप, स्वाध्याय और ईश्वर शरणागत्ति ये तीनो क्रिया योग है।
· धारणा:- महर्षि पतन्जलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग के अन्तरंग यह योग का छठा अंग है। मन (चित्त) को एक विशेष स्थान पर स्थिर करने का नाम धारणा है। यह वस्तुत मन की स्थिरता का घोतक है। हमारे सामान्य दैनिक जीवन में विभन्न प्रकार के विचार आते जाते रहते है। दीर्घकाल तक स्थिर रूप से वे नहीं टिक पाते और मन की सामान्य एकाग्रता केवल अल्प समय के लिए ही अपनी पूर्णता में रहती है। इसके विपरीत धारणा में सम्पूर्णतः चित्त की एकाग्रता की पूर्णता रहती है।देशबन्धश्चितस्य धारणा। 3/1 (बाहर या शरीर के भीतर कही भी) किसी एक स्थान विशेष (देश) में चित्त को बांधाना धारणा कहलाता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि जब किसी देश विशेष में चित्त की वृत्ति स्थिर हो जाती है और तदाकार रूप होकर उसका अनुष्ठान होने लगता है तो वह धारणा कहलाता है।
· ध्यान:- धारणा की उच्च अवस्था ध्यान है चिन्तन का एकाग्रीकरण अर्थात् चित्त को एक ही लक्ष्य पर स्थिर करना। ईश्वर या परमात्मा में ही अपना मनोनियोग इस प्रकार करना कि केवल उसमें ही साधक निगमन हो और किसी अन्य विषय की ओर उसकी वृत्ति आकर्षित न हो ध्यान कहलाता है। योग शास्त्र के अनुसार जिस ध्येय वस्तु में चित्त को लगाना जाये उसी में चित्त का एकाग्र से जाना अर्थात् केवल ध्येय मात्र में एक ही तरह की वृत्ति का प्रवाह चलना, उसके बीच में किसी दूसरी वृत्ति का नहीं उठना ध्यान कहलाता है। तत्र प्रत्ययैकतानता ध्यानम्। 3/2 देश में ध्येय विषयक ज्ञान या वृत्ति का लगातार एक जैसा बना रहना ध्यान है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि जिसमें धारणा की गई उसमें चित्त जिस वृत्ति मात्र से ध्येय में लगता है, वह वृत्ति जब इस प्रकार समान प्रवाह से लगातार उदित होता रहे कि कोई दूसरी वृत्ति बीच में न आये उसे ध्यान कहते है।
· समाधि:- अष्टांग योग में समाधि का विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण स्थान है।तदेवार्थमात्रनिर्भास स्वरूपशून्यमिव समाधि । 3/3 जब (ध्यान में) केवल ध्येय मात्र की ही प्रतीती होती है और चित्त का निज स्वरूप शून्य सा हो जाता है, तब वह (ध्यान ही) समाधि हो जाता है। साधना की यह चरम अवस्था है, जिसमें समाधि स्वयं योगी का बाह्य जगत् के साथ संबंध टूट जाता है। यह योग की एक ऐसी दशा है, जिसमें योगी चरमोत्कर्ष की प्राप्ति कर मोक्ष प्राप्ति की ओर अग्रसर होता है। और यही योग साधना का लक्ष्य है। अतः मोक्ष्य प्राप्ति से पूर्व योगी को समाधि की अवस्था से गुजरना पड़ता है। योग शास्त्र में समाधि को मोक्ष प्राप्ति का मुख्य साधन बताया गया है, योग भाष्य में सम्भवतः इसलिए योग को समाधि कहा गया है। यथा योगः समाधिः पातंजालि योगसूत्र में चित्त की वृलियो के निरोध को योग कहा गया है। योगश्चित वृत्ति निरोधः। समाधि अवस्था में भी योगी की समस्त प्रकार की चित्तवृत्तियों निरूद्ध हो जाती है।
निष्कर्षः-
जीवन को सार्थक बनाने वाली क्षमता अर्जित करने का ही दूसरा नाम समग्र स्वास्थ है। साधना इसी के लिए करनी पड़ती है। अन्तरंग जीवन में उसका अस्तित्व सुसंस्कारिता के नाम से जाना जाता है, और बहिरंग जीवन में इसी शालीनता भरे व्यवहार को सभ्यता कहा जाता है। योगदर्शन में मानव जीवन को अपने लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग है। उस मार्ग में आने वाली बाघा तथा उन बाधाओं का उपाय भी क्रमबद्ध ढंग से बताया है जो स्वयं में समग्रता को समेटे हुए है। समग्र स्वास्थ के विभन्न आयामों शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक तथा महर्षि पतंजलि द्वास वर्णित समग्र स्वास्थ के सिद्धान्तों पर चर्चा किया गया है। महर्षि पतंजलि अपने सिद्धान्तो जैसे- अभ्यास वैराग्य का सिद्धान्त, क्रिया थोग का सिद्धान्त, अष्टांगयोग का सिद्धान्त चित्त प्रसाधन का सिद्धान्त, के माध्यम से विभिन्न स्तरो के व्यक्तियों को समग्र स्वास्थ का सूत्र बताते हैं। ये जो सिद्धान्त है, समग्र स्वास्थ के विभिन्न आयामों को व्यवस्थित करने अर्थात् मानव जीवन को व्यवस्थित करने में सहायक है। महर्षि पतंजलि ने समग्र स्वास्थ के व्यवहारिकता एवं वैज्ञानिकता को ध्यान में रखते हुए सूत्रों का प्रतिपादन किया। व्यक्ति अपने जीवन में इन सिद्धान्तों में से किसी एक सिद्धान्त को समझ कर यदि अपने जीवन में चारण कर ले तो यह अपने आप को क्रमबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से समग्र स्वास्थ के इन उच्य सोपन तक पहुंच सकता है। वह आध्यात्मिक स्वास्थ के शिखर पर पहुंच सकता है। जिसको तीन शरीरों का विकास एवं परिमार्जन भी कहा जाता है। ये तीन शरीर है- स्थूल, सूक्ष्म तथा कारण। अतः इस हेतु नित्य आत्म विश्लेषण, सुधार सत्प्रवृत्तियों के अभिवर्द्धन का क्रम यदि जारी रखा जाये तो प्रगति के लक्ष्य उपलब्ब करने की दिशा में अपने क्रम से बढ़ चलना संभव हो पाता है। संयमशीलता किसी को भी सशक्त बना सकने में समर्थ हो सकती है। समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी और बहादुरी के चार सद्गुण यदि अपने व्यक्तित्व के अंग बनाये जा सके, उन्हें पुष्य- परमार्थ स्तर का माना जा सके तो अपने आप देखते देखते इस स्तर का बन जाता है कि अपने सुख बाँटने और दूसरों का दुःख बटा देने की उदार मनोदशा विनिर्मित होने लगे। जीवन साधना रूपी रामग्र प्रबंधन इसी आधार पर राचती है। मनुष्य जन्म को सार्थक इन्हीं आधारों को अपनाकर बनाया जा सकता है।
संदर्भः-
1. शर्मा, आचार्य श्रीराम. (1998). व्यक्तित्व विकास हेतु उच्चस्तरीय साधनाएँ मथुरा अखण्ड ज्योति संस्थान।
2. शर्मा, आचार्य श्रीराम (1998) प्राणशक्ति एक द्विव्य विभूति नथुरा अखण्ड ज्योति संस्थान।
3. पांतजल योगसूत्र (व्यासमाष्य) 2001 गोविन्दभवन कार्यालय गोरखपुर गीताप्रेस।
4. सरस्वती, स्वामी निरजनानन्द-योगदर्शन मुंगेर योगपब्लिकेशन ट्रस्टबिहार भारत।
5. योगदर्शन, गीताप्रेस गोरखपुर।
6. श्रीमदभागवद्गीता हिन्दी टीका गीताप्रेस गोरखपुर।
|
Received on 14.04.2025 Revised on 19.05.2025 Accepted on 22.06.2025 Published on 22.08.2025 Available online from September 05, 2025 Int. J. Ad. Social Sciences. 2025; 13(3):163-169. DOI: 10.52711/2454-2679.2025.00025 ©A and V Publications All right reserved
|
|
|
This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License. Creative Commons License. |
|